Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट की CBI जांच की सिफारिश

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवा घोटाला सामने आने के बाद अब आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिकों में फर्जी रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी के टेस्ट कराकर प्राइवेट लैब को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को निलंबित करने की सिफारिश करेगी.

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक और लैब्स में घोटाले के आरोपों में CBI जांच की सिफारिश करने पर बीजेपी नेता हरीश खुराना ने स्वास्थ्य मंत्री को हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पहले दवाई घोटाला और अब टेस्ट घोटाला किया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल सरकार जिस चीज पर हाथ रखें उसमें घोटाले ही घोटाले हैं. अभी फर्जी दवाईयों की जांच चल ही रही है और पता चला है कि घोस्ट मरीज बनकार उनका टेस्ट और इलाज दिखा दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि लोगों के इलाज और जान के नाम पर भ्रष्टाचार निंदनीय है. मैं अरविंद केजरीवाल से मांग करता हूं कि अपनी चुप्पी तोड़िए और सौरभ भारद्वाज को तुरंत बर्खास्त कीजिए. लोगों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.