Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

मुजफ्फरपुर में मटन व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई थानों की पुलिस पहुंची

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की सुबह मिठनपुरा के रामबाग इलाके में मटन व्यवसायी मो. अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके के लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर टायर जलाकर बवाल शुरू कर दिया।

सूचना मिलने के बाद नगर एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर उग्र लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ। पुलिस का कहना है कि जाम समाप्त करा दिया गया है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। बदमाशों के तस्वीर सीसी कैमरे में कैद है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। नगर एएसपी ने कहा कि बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि महाराजी पोखर इलाके का अफरोज गोशाला रोड स्थित मीट की दुकान पर जा रहा था। इसी क्रम में रामबाग इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गाेली मार दी। गोली उनके सिर में लगी है। गोली लगने के बाद वे गिर पड़े।