Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

राजस्थान: नागौर जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल

राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नागौर-बीकानेर राजमार्ग पर ये हादसा एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच टक्कर के कारण हुआ। पिकअप वैन नागौर से कुचेरां सब्जियां लेकर जा रही थी।

वैन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया