Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

राजस्‍थान: जयपुर में नील गायों के शिकार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने चौमूं के पास जंगलों में नील गाय का शिकार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव वालों की सूचना पर बुधवार देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित विकास को पकड़ लिया जबकि उसके बाकी साथी हथियार लेकर भाग गए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दो नीलगाय के शव मिले हैं और आरोपितों के पास से 150 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि गिरोह कई दिनों से अलग-अलग इलाकों में जानवरों का शिकार कर रहा था और गिरोह के बाकी सदस्यों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के कोशिश जारी है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और जैव विविधता अधिनियम 2004 नीलगाय की रक्षा करते हैं और उन्हें मारना अवैध है।