Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

राजस्थान: उदयपुर में तेज बारिश की वजह से कई सड़कों पर पानी भरा

राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार सुबह करीब तीन घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद शहर की सड़कें पानी में डूब गईं। तेज बारिश की वजह से शहर के कई प्राइवेट स्कूलों को छुट्टी का ऐलान करना पड़ा।

बारिश से आरएमबी रोड, अश्विनी बाजार, दिल्ली गेट और कलेक्टरेट रोड जैसे मुख्य रास्तों पर पानी भर गया, वहीं उदयपुर के लोग बारिश से खुश भी दिखे।

लोगों को उम्मीद है कि मूसलाधार बारिश से शहर की सुखी पड़ी झीलें फिर से भर जाएंगी। तेज बारिश से सीसारमा और बुझड़ा नदियों में पानी का स्तर भी बढ़ गया है।

वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट पानी के ओवरफ्लो को काबू में करने के लिए स्वरूप सागर बांध के गेट खोलने की तैयारी कर रहा है।