Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

राजस्थान: भारत की लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' जयपुर पहुंची

भारतीय रेलवे की लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' जयपुर पहुंच गई है इस ट्रेन में दुनिया भर के 31 यात्री सवार थे।भारत के अलावा इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, श्रीलंका, पोलैंड, स्पेन और यूक्रेन सहित आठ देशों के यात्री थे। ट्रेन के ऑपरेशन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर भगत सिंह ने बताया कि 'पैलेस ऑन व्हील्स' के अंदर दो रेस्टोरेंट हैं। इन्हें आमेर किले के शीश महल और जैसलमेर के गोल्डन फोर्ट की तरह बनाया गया है।

भगत सिंह ने कहा, "हमने रेस्टोरेंट का काम उन लोगों से करवाया है जिनके पूर्वजों ने आमेर किले के शीश महल को बनाया था।" उन्होंने बताया कि इसके लिए उसी संगमरमर के पैनल का इस्तेमाल किया गया है जो शीश महल में लगाया गया है।
गांधीनगर स्टेशन पर पर्यटकों का स्वागत पारंपरिक 'काची घोड़ी' लोक डांस के साथ किया गया।

ट्रेन जयपुर से सवाई माधोपुर जाएगी, जहां पर्यटकों को टाइगर सफारी के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद ये चित्तौड़, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, भरतपुर और आगरा होते हुए दिल्ली लौटेगी।