Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

राजस्थान: विधानसभा उप-चुनाव के लिए आज से होगी 'होम वोटिंग'

राजस्थान में विधानसभा की सात सीट के लिए होने वाले उप-चुनाव में घर से मतदान (होम वोटिंग) आज से शुरू होगी। ‘होम वोटिंग’ चार नवंबर से 10 नवंबर के बीच दो चरणों में होगी।

घर से मतदान के लिए लिस्टेड सभी मतदाताओं को बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) के जरिए पहले से सूचना देनी होगी और मतदान दल चार से आठ नवंबर के बीच उनके घर जाकर मतदान करवाएंगे। इस प्रक्रिया के दौरान चुनाव में भाग ले रहे राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी मतदान दल के साथ उपस्थित रहेंगे।

यदि किसी वजह से पात्र मतदाता तय समय पर घर पर नहीं मिलता है, तो मतदान दल एक और कोशिश के तहत 9-10 नवंबर को दोबारा ‘होम वोटिंग’ के लिए घर जाएंगे।

उप-चुनाव के दौरान सात विधानसभा क्षेत्रों के 2,365 बुजुर्ग और 828 दिव्यांग सहित कुल 3,193 मतदाता घर से पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 85 सा से ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगता वाले वोटरों को उनकी सहमति से ‘होम वोटिंग’ की सुविधा दी जाती है।

राज्य की रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनू, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए वोटिंग 13 नवंबर को होगी और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इन सात विधानसभा क्षेत्रों में 10 महिलाओं सहित कुल 69 उम्मीदवार मैदान में हैं।