Breaking News

तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट

चेन्नई में मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है।
मौसम विभाग ने पुडुचेरी में 25 नवंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलाव तमिलनाडु में 24 नवंबर तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

तूतुकुडी में मंगलवार रात से लगातार बारिश की वजह से जिले के स्कूलों में बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। तिरुनेलवेली जिले में कोर्टालम के सभी झरनों में पानी का बहाव बढ़ गया है, जिस वजह से सैलानियों के वहां पर रोक लगा दी गई है।