Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

पंजाब: अमृतसर में हथियारबंद हमलावरों ने एनआरआई को मारी गोली

अमृतसर के बाहरी इलाके दबुर्जी गांव में एक नॉन रेसिडेंशियल इंडियन (एनआरआई) को उसके घर पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हाल ही में अमेरिका से लौटे सुखचैन सिंह को पत्नी और उनकी पहली शादी से हुए दो बच्चे के सामने गोली मार दी गई।

सुखचैन सिंह सुबह की सैर के लिए जा रहे थे जब मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें उनके घर के बाहर रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, वे उसे अपने घर के अंदर ले गए और उससे उसकी लग्जरी कार के पंजीकरण दस्तावेज मांगे।

विवाद के बाद, हमलावरों ने सुखचैन सिंह के साथ मारपीट की, उन पर तीन गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। दो गोलियां उनके सिर और सीने के पास लगीं। पुलिस ने बताया कि उनहें निजी अस्पताल ले जाया गया।

पूरी घटना पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में, सुखचैन सिंह के बच्चों समेत परिवार के सदस्य हमलावरों से उन्हें जाने देने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच चल रही है। सुखचैन सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे उनकी पहली पत्नी का परिवार था।