Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिले 9 नए अतिरिक्त न्यायाधीश, केंद्र ने जारी की नियुक्ति अधिसूचना

केंद्र सरकार ने गुरुवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 9 अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए इन नियुक्तियों की जानकारी दी।

नियुक्त किए गए 9 अधिवक्ताओं के नाम हैं:

  • मोनिका छिब्बर शर्मा

  • हरमीत सिंह देओल

  • प्रविंद्र सिंह चौहान

  • राजेश गौड़

  • पूजा चोपड़ा

  • सुनीश बिंदलिश

  • मिंदरजीत यादव

  • दिव्या शर्मा

  • रविंदर मलिक

कानून मंत्री की ओर से साझा की गई अधिसूचना के मुताबिक, भारत के संविधान के तहत और भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद राष्ट्रपति ने इन अधिवक्ताओं को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 4 मई की सिफारिश के बाद हुई हैं। कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए 10 अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की थी।

हालांकि, कॉलेजियम की सिफारिश में शामिल अधिवक्ता नवदीप सिंह का नाम गुरुवार को जारी नियुक्ति अधिसूचना में शामिल नहीं है। उनकी नियुक्ति नहीं किए जाने का कारण कानून मंत्री की पोस्ट या नियुक्ति अधिसूचना में नहीं बताया गया है। नवनियुक्त न्यायाधीशों में प्रविंद्र सिंह चौहान हरियाणा के एडवोकेट जनरल हैं। वहीं राजेश गौड़ और मिंदरजीत यादव हरियाणा के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल हैं। हरमीत सिंह देओल पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल हैं। इन नौ नियुक्तियों के साथ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में नौ नए अतिरिक्त न्यायाधीश जुड़ जाएंगे।