Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

महाराष्ट्र: पुणे पुलिस ने पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में नाबालिग की मां को गिरफ्तार किया

पुणे पुलिस ने पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में नाबालिग आरोपित की मां को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की मां पर बेटे का ब्लड सैंपल बदलने का आरोप है। इस बात की पुष्टि हो गई है कि उसकी मां ने ही बेटे के ब्लड सैंपल को अपने ब्लड सैंपल से बदल दिया था, ताकि ये दिखाया जा सके कि घटना के वक्त वे नशे में नहीं था। पुलिस उसकी मां को कोर्ट में पेश कर सकती है। 

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना की जांच में ये पता चला है कि नाबालिग के ब्लड सैंपल उसकी मां के ब्लड सैंपल से बदले गए थे जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को पोर्श कार से 17 साल के नाबालिग ने मोटरसाइकिल पर सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित रूप से टक्कर मार दी थी जिससे दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने दावा किया कि आरोपित नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था।