Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

कर्नाटक: बेंगलुरू में अंग्रेजी भाषा का विरोध, कन्नड़ समर्थक समूह ने अंग्रेजी साइन बोर्ड तोड़े

कर्नाटक रक्षणा वेदिके के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बेंगलुरू में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। उन्होंने कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल ना करने पर उनके साइनबोर्ड और नेम प्लेट को क्षतिग्रस्त कर दिया।

कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग हिस्सों खासकर एमजी रोड, ब्रिगेड रोड, लावेल रोड, यूबी सिटी, चामराजपेट, चिकपेट, केम्पे गौड़ा रोड, गांधी नगर, सेंट मार्क्स रोड, कनिंघम रोड, रेजीडेंसी में व्यापारिक केंद्रों में रैलियां निकालीं। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठान कर्नाटक की आधिकारिक भाषा कन्नड़ को कमजोर कर रहे हैं। कई मॉल, दुकानें, कंपनियां और कारखाने, खास तौर से मल्टी नेशनल कंपनियों को केआरवी कार्यकर्ताओं ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में केआरवी संयोजक टी. ए. नारायण गौड़ा समेत कई आंदोलनकारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी।