Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025: विदेशी श्रद्धालु- सनातन धर्म ने मेरी जिंदगी बदल दी

प्रयागराज में 'पौष पूर्णिमा' से शुरू हुए महाकुंभ में दुनिया भर के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उत्साहित विदेशी श्रद्धालुओं का कहना है कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें यहां आने का मौैका मिला है।

ब्राजील से आए भक्त शिकू कहते हैं, "मैं ब्राजील में योगा करता हूं। मैं यहां 'मोक्ष' के लिए आया हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं क्योंकि ये महाकुंभ 144 सालों में एक है। मेरे पास 'मोक्ष' पाने के लिए चार दिन हैं। सनातन धर्म जीवन का मिशन है और इसने मेरा जीवन बदल दिया। इसने मेरे दुनिया को देखने के तरीके को बदल दिया। प्रयागराज बहुत शांतिपूर्ण जगह है। मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। "

13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। 45 दिनों के इस मेले में लगभग 40 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।