Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

चंपारण के महात्मा गांधी आश्रम पहुंचे प्रशांत किशोर, पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू किया मौन व्रत

Bihar: राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने हाल में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में जन सुराज पार्टी को मिली करारी हार के बाद गुरुवार को एक दिन का मौन व्रत रखा। जन सुराज पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, किशोर ने पश्चिम चंपारण जिले में महात्मा गांधी द्वारा करीब एक सदी पहले स्थापित भीतिहरवा आश्रम में पहुंचकर मौन व्रत रखा।

महात्मा गांधी के प्रति गहरा सम्मानभाव रखने के लिए जाने जाने वाले किशोर ने तीन वर्ष पहले यहीं से 3,500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत की थी जो पिछले वर्ष गांधी जयंती के दिन जन सुराज पार्टी के गठन के साथ समाप्त हुई थी।

किशोर (48) पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष मनोज भारती सहित अन्य नेताओं के साथ आश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और इसके बाद मौन उपवास शुरू किया।