Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

श्रीनगर: शीतलहर के साथ बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में गुरुवार को मौसम का सबसे कम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर लंबे समय से शुष्क दौर से गुजर रहा है और अगले कुछ दिनों में भी बारिश होने के आसार नहीं हैं। कश्मीर के ज्यादातर मैदानी इलाकों में कोई बर्फबारी नहीं हुई है, जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में भी दिसंबर के आखिर तक सामान्य से कम बर्फबारी हुई है।

मौसम साफ होने की वजह से श्रीनगर समेत ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है। कड़ाके की ठंडे के बीच बार-बार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

कश्मीर घाटी इन दिनों सबसे सर्द 40 दिनों के दौर चिल्लई कलां से गुजर रहा है। हालांकि इसके बाद भी यहां के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। चिल्लई कलां के बाद 20 दिनों तक चलने वाली 'चिल्ला-ए-खुर्द' या छोटी ठंड और 10 दिनों तक चलने वाली 'चिल्ला-ए-बच्चा' या बेबी कोल्ड के दौर से गुजरना पड़ेगा।