Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, वायु गुणवत्ता बेहद खराब

Delhi:  राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता लगातार ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (ए़क्यूआई) 360 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ए़क्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।