Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

ड्रग्स कारोबार में शामिल पुलिसवालों को बर्खास्त किया जाएगा, नशे पर मान सरकार सख्त

Chandigarh: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को निचले स्तर के पुलिस कर्मचारियों और तस्करों के बीच कथित जुगलबंदी को तोड़ने के लिए कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो भी पुलिस अधिकारी नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल पाया जाएगा, उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा और तस्करों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

सीएम मान ने राज्य भर में बड़े पैमाने पर निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों के तबादले की भी घोषणा की और कहा कि पुलिस विभाग को मजबूत करने के लिए 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। सीएम मान चंडीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।