Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

पुलिस ने पलनाडु गांव में पेट्रोल बम और दूसरे हथियार किए जब्त

आंध्र प्रदेश पुलिस ने पलनाडु जिले के पिन्नेली गांव से 50 पेट्रोल बम, पत्थर, दरांती और दो बोरी टूटी हुई शराब की बोतलें जब्त कीं।पुलिस को 13 मई को चुनाव के बाद हिंसा की खबरें मिली थीं। 

देशी हथियारों का जखीरा गांव के दो घरों से जब्त किया गया। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस द्वारा दो मामले दर्ज किए है और पकड़े गए लोगों को रिमांड पर भी लिया जाएगा। आंध्र प्रदेश में 13 मई को विधानसभा और लोकसभा चुनाव हुए थे।