Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के घर पहुंची पुलिस

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के घर पुलिस पहुंची है। पूजा खेडकर पर अधिकारों के गलत इस्तेमाल का आरोप है। पूजा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी निजी गाड़ी पर लाल बत्ती लगवाई थी।

नियमों के मुताबिक कोई भी सरकारी अफसर बिना इजाजत लिए अपनी निजी गाड़ी पर लाल बत्ती नहीं लगवा सकता है। इसी मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम पूजा खेडकर के पुणे स्थित घर पर पहुंची, जहां वो उनकी आडी कार की जांच करेगी, जिस पर लाल बत्ती लगवाने का आरोप है।