Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

इंफाल में लोगों ने क्रिसमस से पहले शांति और सामान्य हालात के लिए प्रार्थना की

इंफाल में रविवार को मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन चर्च सेंटर में सैकड़ों लोग प्री-क्रिसमस उत्सव की समाप्ती और भव्य क्रिसमस उत्सव की शुरुआत के लिए इकट्ठा हुए।

उत्सव के लिए इकट्ठा हुए लोगों ने पिछले साल मई में शुरू हुए जातीय हिंसा में मारे गये लोगों के प्रति शांति और राज्य में सामान्य स्थिति की वापसी के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर चर्च को खूबसूरती से सजाया गया था और उत्सव के माहौल को रोचक बनाने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।

अलग-अलग समुदायों के लोग महीनों तक चली जातीय हिंसा के बाद राज्य में शांति और हालात सामान्य होने की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके कारण सैकड़ों लोगों की हत्याएं हुईं और हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा।