Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

जयपुर में सब्जियों की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं लोग

राजस्थान के जयपुर में रहने वाले लोग इस बात से परेशान हैं कि सब्जियों की कीमतों में हुई भारी बढोतरी से उनके हर महीने के घरेलू बजट पर काफी गंभीर असल पड़ रहा है।

वे कीमतों में बढ़ोतरी का कारण इस साल हुई भारी बारिश को मानते हैं, जिससे फसल को काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से बेचने वालों को दूसरे राज्यों से सामान खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

ताजी सब्जियों की खरीदारी करने वाले कुछ लोगों का कहना है कि कीमतें लगभग 100 प्रतिशत बढ़ गई हैं और कुछ मामलों में तो सामान्य दरों से तीन गुना तक बढ़ गई हैं।

वहीं सब्जी बेचने वाले ऊंची कीमतों के लिए बढ़ती परिवहन लागत को जिम्मेदार मान रहे हैं, क्योंकि पड़ोसी राज्यों से सप्लाई कम हो गई है। सब्जी बेचने और खरीदने वालों दोनों को भरोसा है कि त्योहारी सीजन के बाद पड़ोसी राज्यों से सप्लाई सामान्य हो जाएगी और कीमतें में कमी हो जाएंगी।