Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

Mumbai: मुलुंड में मेट्रो के पिलर का एक हिस्सा ढहा, तीन-चार लोगों के घायल होने की आशंका

Mumbai: मुंबई के उत्तर-पूर्व इलाके मुलुंड में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना के एक पिलर का हिस्सा गिरने से तीन-चार लोगों के घायल होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के आस पास एलबीएस रोड पर, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्टरी के सामने हुआ।

उन्होंने बताया, ‘‘खंभे का एक स्लैब टूटकर नीचे खड़े ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है। अग्निशमन और पुलिसकर्मियों के अलावा मेट्रो निर्माण कंपनी के कर्मचारी घटना स्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है।