Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

दर्दनाक! राजकोट गेम जोन में हुए अग्निकांड से बचकर निकले 30 लोगों ने सुनाई अपनी आपबीती

Gujarat: राजकोट गेम जोन अग्निकांड में बच निकले 30 लोगों ने रविवार को अपनी आपबीती सुनाई। शनिवार को हुए इस अग्निकांड में चार बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई। इस अग्निकांड में जिंदा बचे एक बच्चे दक्ष ने बताया कि गेमिंग जोन के एंट्री, एग्जिट और इमरजेंसी गेट सब बंद हो गए थे। वो लोग दूसरे रास्ते से बच निकले। उसने बताया कि बॉलिंग एरिया में उसके भाई समेत 30 और लोग मौजूद थे। गेमिंग सीट को तोड़कर 15 से 20 लोग बचकर निकलने में कामयाब रहे। 

वहीं की निवासी भारती बहन इस हादसे की चश्मदीद है। उन्होंने बताया कि हमने धुआं निकलते देखा तो पता चला कि इमारत में आग लग गई है। आग एसी के कारण नहीं लगी है। इमारत के बगल में ही निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से इमारत में आग लग गई। 

गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार को लोग गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले रहे थे। शनिवार को शाम साढ़े चार बजे मेटल और फाइबर के बने गेमिंग सेंटर में आग लग गई। इस अग्निकांड में चार बच्चों सहित 27 लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस ने टीआरपी गेम जोन के मालिक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। राज्य सरकार ने हादसे की जांच एसआईटी को सौंप दी है।  राहत और बचाव कार्य छह घंटे से ज्यादा समय तक जारी रहा। भीषण आग लगने की वजह से पूरी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।