Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

गुजरात में ‘जल संचय जन भागीदारी’ पहल की शुरुआत करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदगुजरात के सूरत में "जल संचय जन भागीदारी" पहल की शुरुआत करेंगे। इसका मकसद जल संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को मजबूत बनाना है। यह पहल मौजूदा "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" अभियान की तरह  है, जो लंबे वक्त तक जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोलेबोरेटिव वाटर मैनेजमेंट के पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाता है।

इस पहल का मकसद गुजरात में नागरिकों, स्थानीय निकायों, उद्योगों और स्टेकहोल्डरों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चरों को लागू करने के लिए प्रेरित करना है। इन कोशिशों के दूसरे राज्यों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करने की उम्मीद है, जिससे टिकाऊ जल-प्रबंधन प्रथाओं को बढ़ावा मिलेगा और पूरे देश में जल सुरक्षा बढ़ेगी।

ये कार्यक्रम मोदी के समाज के समग्र नजरिए की अपील को दिखाता है, जिसमें बारिश की हर बूंद को मूल्यवान संसाधन में बदलने की दिशा में सामूहिक पहल की अपील की गई है। इस पहल के तहत बनाए गए स्ट्रक्चर बारिश के पानी को इकट्ठा करने में अहम रोल निभाएंगे। साथ ही ये कम्युनिटी की तरफ से पानी को बचाने में गुजरात की कोशिशों को भी दिखाएगी। साथ ही ये कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी की भागीदारी को भी बढ़ावा देगी।