Breaking News

कंबोडिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी: थाईलैंड     |   मणिपुर के 10 बीजेपी विधायक केंद्रीय नेताओं से मिलने दिल्ली के लिए रवाना     |   कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैदराबाद पहुंचे     |   केरल: एलडीएफ को हराकर तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की     |   लियोनेल मेसी टूर: कोलकाता स्टेडियम में बदइंतजामी पर पुलिस एक्शन, ऑर्गेनाइजर हिरासत में     |  

Punjab: लुधियाना में फैक्ट्री की इमारत ढहने से दो श्रमिकों की मौत, बचाव कार्य जारी

पंजाब के लुधियाना में बीते शनिवार को एक फैक्ट्री की इमारत ढहने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहतकर्मी फौरन मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि मलबे में एक अन्य श्रमिक के फंसे होने की आशंका है।

शनिवार शाम को फोकल प्वाइंट इलाके में एक कपड़ा फैक्ट्री की इमारत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, दमकल और नगर निगम के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की दो टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। सूत्रों ने बताया कि फैक्ट्री में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी एक खंभा ढह गया। शनिवार को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इमारत गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी थी। 

उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल ने रविवार को बताया कि इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना के बाद मलबे में फंसे एक मजदूर को ढूंढने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है।

उन्होंने बताया कि मलबे की मात्रा काफी अधिक होने के कारण बचाव दल इसे मैन्युअल उपकरणों का उपयोग करके सावधानीपूर्वक हटा रहे हैं। उपायुक्त जोरवाल ने बताया कि घटना के सही कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

घटना के संबंध में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा, जबकि सरकार घटना में घायल हुए श्रमिकों के चिकित्सा व्यय का भुगतान करेगी।