Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

बेमेतरा में बम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण धमाका, हादसे में एक की मौत, छह घायल

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बम बनाने की फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं करीब छह लोग घायल हो गए। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि धमाका बेरला विकास खंड के पिरदा गांव के पास मौजूद यूनिट में हुआ।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब धमाका हुआ तब बम बनाने वाली फैक्ट्री में कम से कम 100 लोग काम कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, अभी मलबा हटाने का काम जारी है।

ये हादसा महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कैमिकल कारखाने में विस्फोट के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें नौ लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।