Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

लुधियाना के पास तेल टैंकर बना आग का गोला, ड्राइवर, क्लीनर बाल-बाल बचे

लुधियाना से लगभग 50 किलोमीटर दूर खन्ना में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक दुर्घटना के बाद तेल के टैंकर में आग लग गई। दुर्घटना में टैंकर पूरी तरह जल गया, लेकिन ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गये। खन्ना के पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि तेल टैंकर जालंधर से मंडी गोबिंदगढ़ स्थित एक फिलिंग स्टेशन जा रहा था।

जब वो खन्ना बस स्टैंड फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसका टायर फट गया और चालक का गाड़ी से कंट्रोल खो गया। इसके बाद टैंकर डिवाइडर से टकराकर किनारे पलट गया और उसमें आग लग गई। टैंकर में लगी आग इतनी भीषण थी कि उससे उठने वाली आग की लपटें और घना काला धुआं काफी दूर तक देखा जा सकता है।

एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। फ्लाईओवर को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए सड़क पर यातायात रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

बुधवार को पंजाब की कई सड़कों पर कई तेल टैंकरों की आवाजाही देखी गई, जिससे पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य हो रही है।