Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

वीरप्पन को गोली मारने वाला अधिकारी रिटायरमेंट से एक दिन पहले निलंबित, जानिए वजह

Tamilnadu: वीरप्पन को गोली मारने वाला अधिकारी को रिटायरमेंट से एक दिन पहले निलंबित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस वेल्लादुरई,  2004 में वीरप्पन को मार गिराने के लिए जाने जाते हैं। शुक्रवार को चेन्नई में उनकी रिटायरमेंट से एक दिन पहले निलंबित कर दिया गया है।

मरीना बीच पर मुठभेड़ में गैंगस्टर 'अयोध्याकुप्पम' वीरमणि को मारने के वेल्लादुरई को 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के रूप में जाना जाता था। निलंबन आदेश में जून 2013 को शिवगंगा में दर्ज आदतन अपराधी कुमार उर्फ ​​कोक्की कुमार उर्फ ​​रामू की हिरासत में मौत को लेकर उन्हें जिम्मेदार बताया गया है।