Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

अब ईडी का घेरा…लालू से आज पटना में पूछताछ

बिहार में सियासी हलचल के एक निर्णायक मोड़ के बाद आज निगाहें लालू परिवार और ईडी दफ्तर की ओर होगी. सूत्रों के मुताबिक लालू यादव से आज पटना में ईडी के जोनल दफ्तर में पूछताछ होगी. ये मामला जमीन के बदले नौकरी घोटाले का है. जानकारी के मुताबिक लालू यादव पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर जाएंगे.

कल जब बिहार में सियासी उठापटक तेज था तभी दिल्ली हाईकोर्ट ने भी जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू परिवार के कुछ सदस्यों को समन जारी कर दिया. दिल्ली उच्च न्यायालय ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी यादव और बेटी हेमा यादव के अलावा कुछ दूसरे लोगों को भी समन जारी किया है. समन में कहा गया है कि वे कोर्ट के सामन अगले महीने की 9 तारीख को मौजूद रहें.