Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

मेरे और पार्टी के बीच कोई दूरी नहीं, अधीर रंजन ने अफवाहों को किया खारिज

West Bengal: बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि बरहामपुर में उनकी करारी हार के बाद पार्टी के भीतर उनसे दूरी बना ली गई है।

शुक्रवार को मुर्शिदाबाद में उन्होंने कहा कि मेरे और पार्टी के बीच कोई दूरी नहीं है, बेबुनियाद अफवाहें हैं। मुझे खरगे का फोन आया, मैं कल की सीडब्ल्यूसी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा हूं।

बहरामपुर से अपनी लगातार छठी जीत की तलाश कर रहे अधीर को क्रिकेटर से नेता बने यूसुफ पठान ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर हरा दिया।