Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से, 12 सिंतबर अंतिम तिथि

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसी के साथ ही टिकट के दावेदारों ने जोर लगाना भी शुरू कर दिया है। टिकट न मिलने पर दल बदलने को लेकर बैठकें भी होने लगी हैं। नामांकन प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी। 13 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 

बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में 5 अक्तूबर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे आठ अक्तूबर को आएंगे। पहले चुनाव एक अक्तूबर को होना था और 4 अक्तूबर को नतीजे आने थे। लेकिन त्योहारों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने तारीख बदल दी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल तीन नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्तूबर 2019 में हुआ था। चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य सरकार बनाई थी। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि नामांकन के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) या सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम चार लोगों को लाने की अनुमति होगी। साथ ही आरओ या एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम तीन वाहन लाए जा सकते हैं। उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) या सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में सुबह 11 से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं।