Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

दिल्ली में 1 जुलाई से नई EV पॉलिसी लागू होने जा रही है. सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसका ऐलान किया है. इस पॉलिसी के तहत EV गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को बड़ी छूट और सब्सिडी देने की प्लानिंग है. सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार दिल्ली को देश की EV कैपिटल बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस पहल से प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए नई ईवी पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ये पॉलिसी 1 जुलाई से लागू की जाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नई ईवी पॉलिसी के तहत अगले चार वर्षों में करीब 15,000 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है.

सरकार का कहना है कि इस निवेश से इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. सरकार के अनुसार, नई नीति का उद्देश्य दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना है. पॉलिसी लागू होने के बाद ईवी सेक्टर में निजी निवेश और नई परियोजनाओं को भी गति मिलने की उम्मीद है.