Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, आज से बिना टिकट यात्रा पर 500 रुपये जुर्माना

भारतीय रेलवे में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सख्त कर दी गई है। रेल मंत्रालय ने बिना टिकट यात्रा पर लगाए जाने वाले न्यूनतम जुर्माने में बढ़ोतरी कर दी है। नया नियम आज से लागू हो गया है। नए प्रावधान के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करने पर अब 250 रुपये की जगह 500 रुपये का न्यूनतम जुर्माना देना होगा। इसके अलावा, यात्री से तय नियमों के अनुसार यात्रा का किराया और अन्य लागू शुल्क भी वसूला जाएगा।

रेल मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना, राजस्व की हानि को कम करना और यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मंत्रालय को उम्मीद है कि जुर्माना बढ़ने से बिना टिकट यात्रा के मामलों में कमी आएगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले वैध टिकट अवश्य खरीदें, ताकि जुर्माने और अन्य कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। रेलवे समय-समय पर टिकट जांच अभियान भी चलाता है। नए नियम लागू होने के बाद टिकट जांच और सख्ती से किए जाने की संभावना है।