Breaking News

NDA की बैठक के लिए PM मोदी संसद पहुंचे     |   NDA संसदीय दल की बैठक कुछ देर में शुरू, अमित शाह पहुंचे     |   अमरनाथ यात्रा दो दिनों के लिए स्थगित, खराब मौसम के चलते आज और कल के लिए रोकी गई यात्रा     |   शिमला-कुल्लू में बारिश का रेड अलर्ट, सभी स्कूल बंद     |   ब्रिटेन का नया पीएम बनने पर एंडी बर्नहैम को पीएम मोदी ने बधाई दी     |  

Hanuman Jayanti: नीमच के कलाकार का अनूठा कीर्तिमान, तुलसी के पत्तों पर उकेरी संपूर्ण 'हनुमान चालीसा'

Hanuman Jayanti: ये एक आम तुलसी का पत्ता है, लेकिन इसमें कुछ अलग बात है। जरा ध्यान से देखो, तो शब्द उभरने लगते हैं। एक के बाद एक श्लोक, इतनी बारीकी से उकेरे गए हैं कि वे लगभग दिखाई नहीं देते। ऐसे 14 पत्तों पर संपूर्ण हनुमान चालीसा उकेरी गई है, जिसमें 40 श्लोक और दो दोहे हैं।

इस शानदार कोशिश के पीछे मध्य प्रदेश के नीमच में रहने वाले मिनिएचर आर्टिस्ट यानी सूक्ष्म कलाकार राहुल देव लोहार हैं। राहुल ने इन तुलसी के पत्तों पर पवित्र श्लोकों को फिर से गढ़ने में लगभग 15 घंटे लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने ये काम बिना किसी लेंस या आधुनिक उपकरण की मदद के पूरा किया। उन्हें सिर्फ एक बाल वाले ब्रश की मदद से अपने सधे हुए हाथों से बड़ी बारीकी से पत्तियों पर अपनी कलाकारी दिखाई।

हनुमान चालीसा लिखने से पहले आध्यात्मिक शुद्धता बनाए रखने के लिए तुलसी की पत्तियों पर पहले चंदन का लेप लगाया गया। लिखने की स्याही को दीपक की प्राकृतिक कालिख यानी काजल और गोंद के मिश्रण से तैयार किया गया।

लगभग 15 से 18 घंटे की कड़ी मेहनत से बनी इस कृति को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए जिलेटिन से कवर किया गया है। ये खास हनुमान चालीसा कला, नवाचार और अटूट आस्था की अद्भुत मिसाल पेश करती है।