Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

90 रुपये बढ़ी नंदिनी घी की कीमत, उप-मुख्यमंत्री बोले- किसानों को इससे लाभ होगा

Karnataka: कर्नाटक दुग्ध महासंघ (केएमएफ) ने नंदिनी घी की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की है। अब उपभोक्ताओं को इसके लिए 700 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। केएमएफ अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती लागत के कारण यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर भी, मांग के कारण कीमतें बढ़ रही हैं। हमारे घी के दाम सबसे कम दरों में से हैं और वैश्विक बाजार के रुझानों के अनुरूप ढलने एवं आर्थिक व्यवहार्यता बनाए रखने के लिए यह संशोधन आवश्यक है।’’

जीएसटी की दरों में हाल ही में की गई कटौती के कारण नंदिनी घी की कीमत 640 रुपये प्रति लीटर से घटकर 610 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए, उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "किसानों को इसका लाभ मिलना चाहिए।"