Breaking News

कुवैत में अमेरिका का लड़ाकू विमान क्रैश, दो घायल     |   लेबनानी जस्टिस मिनिस्टर ने इजरायल पर रॉकेट दागने वालों को गिरफ्तारी आदेश दिया     |   कुवैत में अमेरिकी एंबेंसी-फिफ्थ फ्लीट हेडक्वार्टर पर ईरानी हमला, कई मिसाइल दागीं     |   बहरीन की राजधानी मनामा और जॉर्डन में भी अमेरिकी दूतावास पर ईरानी मिसाइल अटैक     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में अब तक 31 लोगों के मारे जाने की खबर, 149 घायल हुए     |  

एनएच ने पहाड़ों में टनल बनाने की योजना में की बदलाव करने की तैयारी

एनएच ने पहाड़ों में टनल बनाने की योजना में बदलाव करने की तैयारी की है। अब पहाड़ में डेढ़ किमी से लंबी टनल सिंगल की जगह डबल बनाई जाएगी। डबल बनने से एस्केप टनल के साथ ही यातायात की जरूरत भी पूरी होगी। पौड़ी और ओजरी में प्रस्तावित टनल की योजना को इसी माध्यम से बनाने की योजना है।

 

अब डेढ़ किमी से लंबी कोई भी टनल सिंगल न बनाने की तैयारी है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार सिंगल की तुलना में डबल टनल बनाने में लागत में बहुत अंतर नहीं आता है। यह डबल टनल से एस्केप टनल का भी काम करेगी, दोनों टनल बीच में एक तरह जुड़ी रहेंगी और किसी एक टनल में कोई दिक्कत आती है तो दूसरी टनल से निकलने का विकल्प रहेगा। डबल टनल मौजूदा पहाड़ों की भौगोलिक संरचना के हिसाब से भी बेहतर विकल्प मानी जा रही हैं।