Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

PM मोदी की अध्यक्षता में NDA के घटक दलों की बैठक आज

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज शाम चार बजे प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NDA के  घटक दलों की बैठक चंडीगढ़ के होटल ललित में होगी। बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सभी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी एनडीए के नेताओं और प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और घटक दल के नेताओं को संबोधित करेंगे।