Breaking News

दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |   PM मोदी आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे     |   दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में     |   इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा किया     |   अमेरिका में नवरात्रि उत्सव के दौरान गोलीबारी की साजिश के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार     |  

NCP विधायक जीशान सिद्दीकी ने बांद्रा पूर्व विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

बाबा सिद्दीकी के बेटे और एनसीपी विधायक जीशान सिद्दीकी ने सोमवार को बांद्रा पूर्व विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। सिद्दीकी ने कहा, "आज मैंने बांद्रा ईस्ट से अपना नामांकन दाखिल किया। मेरे साथ मेरा परिवार, मेरी बहन और मेरे साथ बांद्रा ईस्ट के लोग हैं। मुझे विश्वास है कि मैं बांद्रा ईस्ट से रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करूंगा। पिछले पांच सालों में मुझे नहीं लगता कि पिछले 25 वर्षों में इतना काम किया गया है। मैं इस क्षेत्र के लिए और ज्यादा काम करता रहूंगा। मुझे विश्वास है कि लोग मुझे भारी जनादेश से जीताएंगे।"

उन्होंने कहा, "मुझे अपने पिता की बहुत याद आती है। अगर वो यहां होते तो कहते कि जल्द से जल्द नामांकन दाखिल करना चाहिए। वो मेरे दिल में हैं, उनका मार्गदर्शन हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैंने सुबह अपनी मां का आशीर्वाद लिया। मुझे लगता है कि उनके मार्गदर्शन से मैं ये चुनाव जीतूंगा।"

66 साल के बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा में जीशान के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।