दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में गुरुवार देर रात चार मंजिला खाली इमारत आंशिक रूप से ढह गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर हैं और मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ये घटना निशानपाड़ा रोड पर खोजा जमात खाना के पास रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार इमारत जर्जर थी और इस कारण उसमें कोई नहीं रह रहा था। अधिकारी के अनुसार तलाश और बचाव अभियान के लिए फायर डिपार्टमेंट के पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजे गए। इस घटना के बाद इमारत के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.