Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मार्च के महीने में मुंबई में भीषण गर्मी, तापमान बढ़ने से स्थानीय लोग और सैलानी परेशान

Maharashtra: मायानगरी मुंबई में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मुंबई और आसपास के इलाकों के लोग पिछले कई हफ्तों से चिलचिलाती धूप से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने मार्च महीने के लिए लू की चेतावनी जारी की थी।

हालांकि, आईएमडी ने मार्च महीने के बाकी दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन लोगों को गर्मी में बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। बेतहाशा गर्मी और उमस भरे मौसम में मुंबईकरों की रफ्तार नहीं रुकी। लेकिन बाहर काम करने वाले और आने-जाने वाले लोगों ने अपने कार्यक्रम में बदलाव करना शुरू कर दिया है।

लोग, पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे हैं और गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई आने वाले सैलानियों का भी गर्मी से बुरा हाल है। वो अपने प्रियजनों को लेकर परेशान हैं और ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं।

दुकानदार बताते हैं कि गर्मी के कारण कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रिम की बिक्री काफी बढ़ गई है। बहरहाल, बेतहाशा गर्मी के बावजूद सपनों का ये शहर सैलानियों से गुलजार है। लेकिन मार्च के महीने में चिलचिलाती इस धूप ने याद दिला दिया है कि समय के साथ जलवाय कितनी तेजी से बदल रही है।