Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

बेंगलुरू में अवैध खातों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

Karnataka: बेंगलुरू पुलिस ने म्यूल खातों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। इन आरोपियों ने कथित तौर पर आम लोगों के नाम पर अवैध रूप से बैंक अकाउंट खोले थे और उनका इस्तेमाल धोखाधड़ी और ऑनलाइन सट्टेबाजी की गतिविधियों के लिए किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उन्हीं नामों से बैंक अकाउंट खोले और सिम कार्ड हासिल किए और उन्हें अवैध फायदे के लिए आगे बेच दिया। पुलिस ने एक बयान में कहा, "दो लोग आम लोगों के नाम पर बैंक अकाउंट खोल रहे थे, उनके नाम पर सिम कार्ड खरीद रहे थे और अवैध मुनाफे के लिए बैंक अकाउंट और सिम कार्ड दुबई में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति को भेज रहे थे।"

पुलिस के अनुसार, ये ऑपरेशन 28 नवंबर, 2025 को विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद हुलिमावु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।