Breaking News

बारामूला के पट्टन में मस्जिद में भीषण आग, पूरी इमारत जलकर राख     |   बिरसा मुंडा जयंती पर PM मोदी ने किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं     |   दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की मांग 5 गुना बढ़ी, GST कटौती के लिए CTI ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी     |   अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, दो महीने बाद 6 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आई कीमत     |   हमास को बड़ा झटका, इजरायली हमले में सैन्य कमांडर समीर अबू यूनिस ढेर     |  

Himachal: मंडी में हर ओर तबाही के मंजर, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे NDRF और SDRF के जवान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में करसोग की घाटियां कभी हरी-भरी और शांत हुआ करती थीं, लेकिन अब हर तरफ मलबा ही नजर आ रहा है। बादल फटने, भूस्खलन और लगातार बारिश ने यहां सब कुछ तबाह कर दिया है। हालात इस कदर खराब हैं कि सड़कें बह गई हैं और संचार लाइनें खामोश हैं। प्रत्यक्षदर्शी उस भयावह रात को याद करते हैं जब बादल फटने से घरों में पानी भर गया था और तेज बहाव में कई वाहन बह गए थे।

उस हृदय विदारक घटना में मुश्किल से बचे लोगों ने बताया कि किस प्रकार बादल फटने से उनका घर और खेती नष्ट हो गई। उनके कई अपनों की जान भी चली गई। गरीब परिवार से हैं। उस घर को बनाने में बहुत मेहनत लगी थी। उसकी लागत लगभग 30-35 लाख थी।”

अधिकारियों के मुताबिक उस भयानक त्रासदी में केवल मंडी में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग अभी लापता हैं। इस बीच, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव अभियान चला रही हैं और जीवित लोगों की तलाश में मलबा खंगाल रही हैं। 

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरे राज्य में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का आकलन कर रहे हैं और पीड़ितों को समय पर राहत पहुंचाने का आश्वासन दे रहे हैं।