Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

मोहाली बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मरने वालों की संख्या दो हुई

पंजाब के मोहाली के सोहाना इलाके में शनिवार को ढह गई एक बहुमंजिला इमारत के मलबे से रविवार को एक और शव बरामद किया गया, जिससे मरने वालों की संख्या दो हो गई। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एक अधिकारी ने बताया, "हम अभी ये नहीं कह सकते कि अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

बहुमंजिला इमारत शनिवार शाम ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम पांच लोग फंस गए। शनिवार शाम को हुए इस हादसे में 20 साल की एक महिला की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली महिला की इमारत के मलबे से बाहर निकाले जाने के बाद मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में मलबे से बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। बचाव कार्य रात भर जारी रहा।

पुलिस ने घटना में दो भवन मालिकों पर मामला दर्ज किया है। बचाव अभियान के तहत कई जेसीबी को काम पर लगाया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया दल (एनडीआरएफ), सेना, राज्य बचाव दल संकट से निपटने के लिए शनिवार शाम से काम कर रहे हैं। शनिवार शाम से ही घटनास्थल पर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। शनिवार को हुई घटना के बाद, घायलों के इलाज के लिए मोहाली के सभी प्रमुख अस्पतालों जैसे सिविल अस्पताल, फोर्टिस, मैक्स और सोहाना को अलर्ट पर रखा गया था।