Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

मिजोरम: 1.54 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो महिला गिरफ्तार

पूर्वी मिजोरम के चंफाई जिले में 1.54 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। असम राइफल्स ने मंगलवार को कहा कि दोनों को सोमवार को जिले के जोटे गांव में असम राइफल्स और मिजोरम एक्साइज और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के एक संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा गया था।

असम राइफल्स ने अपने बयान में कहा, उनके कब्जे से कुल 220.13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए आरोपितों को उत्पाद शुल्क और मादक पदार्थ विभाग को सौंप दिया गया है।