गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उर्दू अकादमी के निवर्तमान चेयरमैन चौधरी कैफुलवरा के गोरखनाथ क्षेत्र स्थित आवास पहुंचे। यहां वह उनके पुत्र मोहम्मद जैद के विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदंपती को उपहार व शगुन भेंटकर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर चौधरी कैफुलवरा ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ और उपहार देकर स्वागत किया। उन्होंने अपने आवास पर आने और नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
चौधरी कैफुलवरा ने बताया कि उनके परिवार का गोरखनाथ मंदिर के महंत और पीठ से पिछले तीन-चार पीढ़ियों से पारिवारिक जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ भी परिवार के मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उनके घर आते रहे हैं।