Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

भोपाल में 10 दिन से लापता बुजुर्ग का शव लिफ्ट की शाफ्ट से मिला, बदबू आने से मिला सुराग

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के भोपाल में तकरीबन 10 दिन पहले लापता हुए 77 वर्षीय व्यक्ति का शव भोपाल के मिसरोद स्थित एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट शाफ्ट में मिला। लिफ्ट शाफ्ट से दुर्गंध आने की शिकायत के बाद खोजने पर प्रीतम गिरि का शव मिला।

पुलिस के मुताबिक प्रीतम गिरि 6 जनवरी को मंडीदीप जाने का बहाना बनाकर अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स स्थित अपने घर से निकले थे। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो उनके परिवार ने मिसरोद पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

गिरी के बेटे धर्मेंद्र गोस्वामी ने बताया कि “मेरे पिता दस दिनों से लापता थे। हम बार-बार पुलिस स्टेशन जाते रहे, लेकिन कोई उचित तलाशी नहीं हुई। लिफ्ट की हालत बहुत खराब थी और कई शिकायतों को अनसुना कर दिया गया” एक पड़ोसी ने बताया कि 'लिफ्ट अक्सर खराब हो जाती थी और कोई चेतावनी नोटिस भी नहीं लगाया गया था। हमें लिफ्ट का इस्तेमाल करने से डर लगता था। शव तभी मिला जब पूरे इलाके में बदबू फैल गई”

एडीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बुजुर्ग व्यक्ति ने लिफ्ट में तब घुसने की कोशिश की जब वह ऊपरी मंजिल पर थी। लिफ्ट के गेट बंद होने चाहिए थे, लेकिन वे खुल गए और व्यक्ति शाफ्ट में गिर गया। पुलिस ने बताया कि लिफ्ट के रखरखाव के लिए जिम्मेदार लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है।