Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

Chhattisgarh: मानसिक रूप से था बीमार, परिवार के 5 सदस्यों की ली जान, बाद में खुद को भी नहीं बख्शा

छत्तीसगढ़  में सीतापुर के पहलापुर गांव में एक शख्स ने शनिवार को अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 45 साल का अनुराग सिंह मानसिक रूप से बीमार था, जिसके बाद ही उसने ये कदम उठायाा।

उसने 65 साल की मां सावित्री देवी, 40 साल की अपनी पत्नी प्रियंका, 12 साल की बेटी अश्विनी समेत दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की कार्रवाई में जुट गई।