मेघालय के भोइरिमबोंग गांव में शुक्रवार को सूरज ढलने के साथ चेरी ब्लॉसम महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव में हजारों संगीत प्रेमियों ने हिस्सा लिया। संगीत समारोह का आयोजन आरबीडीएसए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था। महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ खासी ब्लड्ज और जेसी लिंगदोह जैसे नॉर्थ ईस्ट के म्यूजिक आइकनों का परफॉर्मेंस भी देखने को मिला।
आर एंड बी सुपरस्टार एकॉन का परमॉर्मेंस मशहूर "सुपरफैन टूर" का हिस्सा था। "फेयरवेल टूर" पर निकले 70 और 80 के दशक के मशहूर बोनी एम बैंड को लाइव देखकर दर्शक दीवाने हो गए। हर साल की तरह देश के अलग-अलग हिस्सों के संगीत प्रेमियों ने एक साथ महोत्सव का लुत्फ उठाया।
महोत्सव का उद्घाटन मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मेघालय के टूरिज्म मिनिस्टर पॉल लिंगदोह की मौजूदगी में किया। महोत्सव के दूसरे दिन क्लीन बैंडिट और बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का परफॉर्मेंस होगा। उसके बाद डीजे रिहैब के संगीत का लुत्फ उठाया जा सकेगा।