Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

मालिक के घर पर शादीशुदा युवक ने कर दी 50 लाख की चोरी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार रात एक व्यापारी के यहां 50 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया था. करैरा पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में इस चोरी का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी किए गए माल को बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. चोरी करने वाला कोई और नहीं 15 साल से इसी व्यापारी के यहां नौकरी करने वाला युवक है. घर के नौकर ने ही लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी चोर ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड की चाह और ऐश वाली लाइफ जीने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.