Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

झारखंड में माओवादियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, रेल सेवाएं बाधित

प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रेलवे ट्रैक के एक हिस्से को विस्फोट से उड़ा दिया, जिससे हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेन सेवाएं कई घंटों तक बाधित रहीं। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि ये घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर महादेवसाल और पोसोइता रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार देर रात हुई। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक विनीत कुमार ने पीटीआई वीडियो को बताया कि मंडल में ट्रेन परिचालन शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे फिर से शुरू हो गया।

घटना के तुरंत बाद चक्रधरपुर मंडल में ट्रेन सेवाओं को नियंत्रित कर दिया गया। एक प्रतिबंधित संगठन 16 दिसंबर से 'विरोध सप्ताह' मना रहा है और शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया था।